CLAT 2024 Result Date Announced: CLAT Exam 2023 देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज इस 10 दिसंबर को परिणाम जारी करेगी। जिन लोगों ने CLAT Exam में भाग लिया था वे consortiumofnlus.ac.in पर यहां दिए गए तरीके से परिणाम व स्कोर देख सकेंगे। बता दें, यह एक प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से लॉ कोर्सेस में प्रवेश मिलता है।
कब आएगी CLAT Exam 2023 Answer Key
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले यानी 9 दिसंबर को फाइनल आंसर की जारी करेगी। शेड्यूल के अनुसार 10 दिसंबर, 2023 को लॉ कोर्सेस में प्रवेश के लिए परिणाम की घोषणा की जाएगी। बता दें, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की आंसर की (CLAT Exam 2024 Answer Key) 4 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी।
कब तक कर सकेंगे आपत्ति
उम्मीदवारों के पास शाम 7 बजे से लेकर 5 दिसंबर, 2023 शाम 7 बजे तक आपत्तियां दर्ज करने का समय होगा। पहले समय सीमा सुबह 9 बजे थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करके शाम 7 तक कर दिया गया। एनएलयू के कंसोर्टियम ने यूजी और पीजी दोनों के लिए आंसर की के साथ प्रश्न पुस्तिका भी जारी की थी, जिन्होंने बुकलेट अभी तक नहीं देखी है, वे जल्द ही देख लें।
CLAT 2024 आंसर की ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर CLAT 2024 पर क्लिक करें।
- अपडेट्स देखने के लिए Notification पर जाएं।
- आंसर की और प्रश्न पत्र लिंक पर क्लिक करें
- पीडीएफ खुल जाएगी।
CLAT 2024 Exam के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए तैयार होना होगा। पंजीकरण शुल्क के भुगतान सहित इसके लिए पंजीकरण 12 दिसंबर, 2023 से 22 दिसंबर, 2023 तक शुरू होंगे।
