भारतीय छात्राओं के लिए ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप, 2027 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का मौका

ऑस्ट्रेलिया की स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने भारतीय छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की है। स्विनबर्न यूनिवर्सिटी की इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य छात्राओं को ट्यूशन फीस में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने भारतीय छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना है। 2027 में ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की योजना बना रही भारतीय छात्राओं के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण हो सकता है। छात्राओं को आवेदन से पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कॉलरशिप की शर्तों, पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2027 है।

स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिलेगा?

स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिलेगा?

स्कॉलरशिप में क्या-क्या मिलेगा?

स्विनबर्न यूनिवर्सिटी की इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य छात्राओं को ट्यूशन फीस में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है। यह छूट कोर्स की तय अवधि तक लागू होगी। स्कॉलरशिप के लिए इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कोर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (ऑनर्स), बैचलर ऑफ कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट (ऑनर्स), मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग साइंस, मास्टर ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियरिंग और मास्टर ऑफ कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे कोर्स शामिल हैं।

End of Feed