Success Story: कौन हैं दक्षिण कोरिया में भारत का नाम रोशन करने वाली स्वाति घोष, साइंस स्टूडेंट ने पाया कला के क्षेत्र में मुकाम

भारत की प्रसिद्ध कलाकार और अंतर्राष्ट्रीय जज स्वाति घोष ने दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व शांति सम्मेलन में देश का नाम रोशन किया है। 16 से 20 सितम्बर तक सियोल और चियोंगजू में आयोजित एचडब्ल्यूपीएल (HWPL) वर्ल्ड पीस समिट और इंटरनेशनल विमेन’स पीस ग्रुप (IWPG) के विशेष आयोजन में उन्हें निर्णायक मंडल में शामिल किया गया।

Swati Ghosh Success Story: कहते हैं सपने उन्हीं के सच होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। ये पंक्तियों उत्तर प्रदेश के कानपुर में पली-बढ़ी स्वाति घोष पर बिलकुल सटीक बैठती हैं। भारत की प्रसिद्ध कलाकार और अंतर्राष्ट्रीय जज स्वाति घोष ने दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व शांति सम्मेलन में देश का नाम रोशन किया है। 16 से 20 सितम्बर तक सियोल और चियोंगजू में आयोजित एचडब्ल्यूपीएल (HWPL) वर्ल्ड पीस समिट और इंटरनेशनल विमेन’स पीस ग्रुप (IWPG) के आयोजन में उन्हें निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। इस मंच पर भारत की कला और संस्कृति की पहचान को नए स्तर पर सम्मान मिला।

Swati Ghosh Success Story

Swati Ghosh Success Story

दुनिया भर से केवल तीन निर्णायकों का चयन किया गया था जिनमें दक्षिण कोरिया से एक, यूरोप से एक और भारत से स्वाति घोष।इस शांति सम्मेलन में 800 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, संसद अध्यक्ष, आध्यात्मिक नेता तथा महिला और युवा संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख थे। सम्मेलन में शांति शिक्षा, महिला नेतृत्व, सांस्कृतिक सहयोग और विश्व शांति स्थापित करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर स्वाति घोष ने कहा, "मेरा उद्देश्य कला और शिक्षा के माध्यम से शांति का संदेश देना है। महिलाएं आने वाली पीढ़ी को शांति और सद्भाव की राह दिखा सकती हैं।”

End of Feed