VIDEO: जब मनरेगा मजदूर का बेटा IAS बनकर गांव पहुंचा... ढोल नगाड़े से हुआ भव्य स्वागत

Success Video: साल 2023 बैच के आईएएस पवन कुमार लगातार चर्चा में बने हुए। इस बीच पवन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है, जिसमें आईएएस बनकर पहली बार पैतृक गांव पहुंचने पर ग्राणीवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है।

Success Video: ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं तुमने मेरा कांटो भरा बिस्तर नहीं देखा.....बशीबद्र साहब की ये लाइन साल 2023 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार पर सटीक बैठती है। महज 24 वर्ष की आयु में पवन कुमार ने 239 वीं रैंक के साथ यूपीएससी सीएसई की परीक्षा क्वालीफाई किया है। इस बीच पवन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आईएएस बनकर पहली बार पैतृक गांव पहुंचने पर ग्राणीवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। गांव वालों ने ढ़ोल नगाड़े के साथ काफिला निकाला। गांव वालों की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि पवन कुमार के लिए सफलता के इस शिखर पर पहुंचना आसान नहीं था। परिवार में गरीबी का आलम इस कदर था कि, केंद्र सरकार के उज्जला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला था लेकिन इसे भरवाने के पैसे नहीं थे।

Success Video

Success Video: मजदूर बहनों का भाई जब IAS बनकर गांव पहुंचा

बता दें पवन कुमार बुलंदशहर के थाना नरसेना ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर से ताल्लुक रखते हैं। पवन के पिता मुकेश और माता सुमन मनरेगा मजदूर हैं। पवन ने साल 2017 में नवोदय स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए की परीक्षा पास की। फिर आईएएस बनने का सपना लेकर दिल्ली पहुंच गए और तीसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है।

End of Feed