14 साल की उम्र में AI स्टार्टअप, बुर्ज खलीफा में ऑफिस: पढ़ें कौन हैं जैनम जैन जिनकी उम्र नहीं सोच से हैरान है दुनिया

ज्यादातर 14 साल के बच्चे स्कूल, गेम्स और सोशल मीडिया के बीच अपनी दुनिया तलाश रहे होते हैं, वहीं जैनम जैन ने बुर्ज खलीफा में ऑफिस लेकर AI स्टार्टअप शुरू किया, जो बड़े-बड़े बिजनेसमैन के लिए भी मिसाल है।

आज ज्यादातर 14 साल के बच्चे स्कूल, गेम और सोशल मीडिया में बिजी रहते हैं। लेकिन जैनम जैन ने इस उम्र में वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े बिजनेसमैन के लिए भी मिसाल है। भारतीय मूल के जैनम ने ‘Mengo Engine’ नाम से AI स्टार्टअप शुरू किया है। कहा जाता है कि वे दुबई के बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर बने ऑफिस से काम करते हैं। उनकी कहानी सिर्फ कम उम्र में कामयाबी की नहीं है। यह जिज्ञासा, अनुशासन, लगातार सीखने और जल्दी शुरुआत करने की ताकत दिखाती है। कई रिपोर्ट्स में जैनम खुद को दुबई का सबसे छोटी उम्र का AI स्टार्टअप फाउंडर बताते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Jainam Jain

14 साल की उम्र में AI स्टार्टअप, बुर्ज खलीफा में ऑफिस (imge - chatgpt)

कौन हैं जैनम जैन

जैनम जैन एक युवा उद्यमी और स्पीकर हैं। वे Mengo Engine के फाउंडर हैं। यह स्टार्टअप AI पर आधारित बिजनेस समाधान बनाता है। उनकी वेबसाइट के मुताबिक, वे AI मार्केटिंग इंजन पर काम कर रहे हैं। इसका मकसद छोटे कारोबार, स्टार्टअप और अकेले काम करने वाले फाउंडर्स की मदद करना है। यह टूल मार्केटिंग, कंटेंट, लीड बदलने और बिजनेस बढ़ाने में मदद करता है। यानी जैनम का फोकस सिर्फ AI बनाना नहीं है, बल्कि AI को कारोबार के काम का बनाना है। Mengo Engine बिजनेस की जानकारी लेकर कंटेंट प्लान, मार्केटिंग रणनीति और ग्राहकों से जुड़ने का काम आसान करता है।

End of Feed