उत्तराखंड B.Ed और M.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द होगा जारी

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU), अल्मोड़ा ने उत्तराखंड स्टेट लेवल कंबाइंड B.Ed और M.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्‍मीदवार ukentrance.samarth.edu.in से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

SSJU B.Ed M.Ed Final Answer Key 2026 OUT: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU), अल्मोड़ा ने उत्तराखंड स्टेट लेवल कंबाइंड B.Ed और M.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 16 अगस्त 2026 को आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय ने B.Ed और M.Ed दोनों प्रवेश परीक्षाओं की फाइनल आंसर की ऑनलाइन जारी की है। उम्मीदवार इस आंसर की को देखकर परीक्षा में दिए अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा भी हो जाएगा।

SSJU

उत्तराखंड B.Ed और M.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी

फाइनल आंसर की को परीक्षा के दौरान मिले जवाबों और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। इसलिए उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगाने के लिए इसी फाइनल आंसर की का इस्तेमाल करें।

End of Feed