SSC Stenographer Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट (SSC Stenographer Result 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Result 2023
SSC Stenographer Tier 1 Result 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की
एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 16 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा।
SSC Stenographer Tier 1 Result 2023 Date: कब आएगा टियर 1 रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट नवंबर में जारी किया जा सकता है। हालांकि, आयोग ने इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी इसके बाद आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download SSC Stenographer Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर स्टेनोग्राफर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Passing Marks 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे।
