SSC Stenographer Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC Stenographer Answer Key 2023, SSC Stenographer Tier 1 Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Answer Key 2023, SSC Stenographer Tier 1 Answer Key 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 16 अक्टूबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी स्टेनोग्राफर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की प्राप्त कर सकते हैं।

SSC Stenographer Answer Key 2023

SSC Stenographer Answer Key 2023

SSC Stenographer Answer Key 2023: इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 18 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

End of Feed