SSC Stenographer Admit Card 2024: इस तारीख को होगी एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

SSC Stenographer Admit Card 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी फिलहाल यहां परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

SSC Stenographer Admit Card 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा (SSC Steno Grade C and D Exam 2024) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC Stenographer Admit Card 2024

SSC Stenographer Admit Card 2024

SSC Stenographer Exam Date 2024: कब होगी स्टेनोग्राफर परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर और 11 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed