SSC Stenographer Admit Card 2023, SSC Stenographer Application Status 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह अब आयोग की रीजनल वेबसाइट पर अपने आवेदन का स्टेट्स (SSC Stenographer Application Status 2023) चेक कर सकते हैं।
SSC Stenographer Application Status 2023
SSC Stenographer Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्टेनोग्राफर टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
SSC Stenographer Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड भी इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC Stenographer Admit Card 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा के माध्यम से कुल 1207 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रेड सी के 93 पद और ग्रेड डी के 1114 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त से 23 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
