एजुकेशन

SSC Selection Post Phase 14 Vacancies: एसएससी ने जारी ​किया सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIV भर्ती का नोटिस, जानें कौन कब तक कर सकेगा अप्लाई

SSC Selection Post Phase 14 Notification: एसएससी ने नॉन-गजेटेड पदों को भरने के लिए सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIV भर्ती का नोटिस ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

Image

एसएससी ने जारी किया सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIV भर्ती का नोटिस

SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Vacancies): स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट्स फेज-XIV भर्ती 2026 के लिए 13 अप्रैल को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में खाली पड़ी विभिन्न नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। (SSC Recruitment 2026) यह भर्ती अभियान मैट्रिक, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएट लेवल के नॉन-गजटेड पदों के लिए है। इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की विंडो 4 मई, 2026 तक खुली रहेगी, ऐसे में जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

SSC ने भर्ती प्रक्रिया के लिए टाइमलाइन तय की है, साथ ही आवेदकों के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए हैं, देखें की हाइलाइट

SSC Selection Post Phase 14 Dates

आवेदन शुरू होने की तारीख: 13 अप्रैल, 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 4 मई, 2026 (रात 11 बजे तक)
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 5 मई, 2026
आवेदन में सुधार करने की विंडो: 11 मई से 13 मई, 2026 तक
परीक्षा का संभावित शेड्यूल: जून 2026
Read Also: जमीन के नीचे कहां से आता है Oil, जानें हर जगह क्यों नहीं होते तेल के कुएं

SSC Selection Post Phase 14 Vacancy

उम्मीदवारों को SSC के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। खास बात यह है कि आयोग ने अपनी अपडेटेड वेबसाइट पर एक नया अनिवार्य 'वन-टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) सिस्टम शुरू किया है, जिसके चलते पिछले सभी रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होंगे।

SSC Selection Post Phase 14 Notification

एसएससी ने जारी किया सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIV भर्ती का नोटिस

SSC Selection Post Phase 14 Fees

SSC Selection Post Phase 14 Notice के अनुसार, आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। हालांकि, निम्नलिखित श्रेणियों के उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है:

  • महिला उम्मीदवार
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)
  • बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD)
  • पूर्व सैनिक (ESM)

जो आवेदक एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें हर पद की श्रेणी के लिए अलग से आवेदन करना होगा, जिसके लिए अलग से आवेदन शुल्क देना होगा।

परीक्षा का पैटर्न

ये एक 'कंप्यूटर-आधारित परीक्षा' होगी, जिसमें 'ऑब्जेक्टिव टाइप' (बहुविकल्पीय) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में 'सामान्य बुद्धिमत्ता' (General Intelligence), 'सामान्य जागरूकता' (General Awareness), 'मात्रात्मक योग्यता' (Quantitative Aptitude) और 'अंग्रेजी भाषा' जैसे विषय शामिल होंगे।

परीक्षा के नंबरों के बारे में और नेगेटिव मार्किंग

कुल प्रश्न: 100
अधिकतम अंक: 200
अवधि:60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब के लिए 0.5 अंक

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लगातार नजर रखें।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article