SSC MTS Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (SSC MTS and Havaldar Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC MTS Result 2023
SSC MTS Havaldar Tier I Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा के माध्यम से कुल 12523 रिक्त पदों पर भारती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाना है।
SSC MTS Tier I Result 2023: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार
एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक दो चरणों में किया गया था। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी एमटीएस रिजल्ट की घोषणा अगस्त में ही कर दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई अधिकारी जानकारी नहीं है।
How to Download SSC MTS & Havaldar Tier 1 Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएससी एमटीएस व हवलदार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
