SSC MTS, Havaldar Result 2021, SSC MTS and Havaldar PET, PST Result 2021 Declared: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Result 2021
SSC MTS Exam 2021 Date: कब हुई परीक्षा
एसएससी एमटीएस और हवलदार (SSC MTS and Havaldar Exam 2021) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2022 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। जिसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 14 नवंबर से 9 दिसंबर 2022 तक फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। आयोग ने आज इस फिजिकल टेस्ट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी कर दिए गए हैं।
SSC MTS, Havaldar Result 2021: इतने अभ्यर्थी सफल
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, फिजिकल टेस्ट में कुल 26244 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, एमटीएस के लिए 14039 और हवलदार के लिए 12185 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
How to download SSC MTS and Havaldar PET, PST Result 2021
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- फिर होम पेज पर एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2021: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 और हवलदार के 3603 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
