SSC MTS and Havaldar Notification 2023, SSC MTS Sarkari Result 2023: एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा (SSC MTS & Havaldar Exam 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 30 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन (SSC MTS Application 2023 Date) की आखिरी तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है।
SSC MTS Notification 2023
SSC MTS & Havaldar Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 1198 और हवलदार के 360 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। हालांक, परीक्षा की सटीक तारीख फिलहाल नहीं घोषित की गई है।
SSC MTS & Havaldar Exam 2023: दो सेशन में होगी लिखित परीक्षा
एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा में कुल दो सेशन होंगे। पहले सेशन में न्यूमेरिकल व मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 120 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे। जबिक, दूसरे सेशन में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश से 150 अंकों के 50 सवाल होंगे। प्रत्येक सेशन हल करने क लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
How to apply for SSC MTS & Havaldar Exam 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर Apply सेक्शन में जाएं और एमटीएस पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेश प्रक्रिया पूरी करें और नए यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
SSC MTS & Havaldar Notification 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25/27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
