SSC MTS 2026 Cancelled : अगर आपने 2025 में MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार एग्जाम की तैयारी की थी और आज, 11 फरवरी, 2026 को आपका एग्जाम था, तो यह खबर आपके लिए है। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों से देश भर के अलग-अलग राज्यों में कई एग्जाम सेंटर्स पर पहली शिफ्ट (Shift-1) का एग्जाम कैंसिल कर दिया है।
कहां कहां कैंसिल हुई परीक्षा?
आयोग की तरफ से जारी एक ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, आज सुबह हुई परीक्षा उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और पूर्वी राज्यों के कई सेंटर्स पर कैंसिल कर दी गई है। देखें उन शहरों और सेंटर्स की लिस्ट, जहां एग्जाम कैंसिल किया गया है:
- उत्तर प्रदेश और बिहार (सेंट्रल रीजन)
- झांसी, कानपुर (2 सेंटर्स), लखनऊ (5 सेंटर्स), मेरठ (2 सेंटर्स), वाराणसी, गोरखपुर और पटना।
- कर्नाटक (KKR रीजन)
- कलबुर्गी और मैसूर में कुल 4 सेंटर।
- ईस्टर्न रीजन (ER रीजन)
- संबलपुर, गंगटोक, रांची (3 सेंटर), कोलकाता, श्री विजयपुरम, कटक, बरहामपुर, धनबाद और भुवनेश्वर।
क्या होगा छात्रों का
कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा आज कैंसिल की गई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जल्द ही एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 को रीशेड्यूल किया जाएगा। इसका मतलब है कि एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 के लिए नई तारीख, समय और सेंटर की जानकारी आएगी।
जल्द ही SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन अपडेट को अपलोड किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स पर असर पड़ा है, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल से भी बताया जाएगा।
दोबारा से होगी परीक्षा, जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर फिर से जारी किए जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी बने रहें।
