SSC MTS Answer Key 2023: कब जारी होगी एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की?

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 21, 2023, 07:59 PM IST

SSC MTS Answer Key 2023: एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की बहुत जल्द जारी होने वाली है। सभी सेट एए बीए सी और डी के लिए एक साथ आंसर की जारी की जाएगी। आयोग नए अपडेट को जुलाई 2023 के शुरुआती दिनों में जारी कर सकता है।

SSC MTS Answer Key 2023 Date: एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की बहुत जल्द जारी होने वाली है। एक साथ सभी सेट यानी एए बीए सी और डी के लिए आंसर की जारी की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग इस नए अपडेट को जुलाई 2023 के शुरुआती दिनों में जारी कर सकता है। बता दें, एसएससी की तरफ से परीक्षा मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार के पद के लिए आयोजित की गई थी, जिसकी आंसर की जल्द ही जारी होने वाली है।

ssc mts exam 2023 answer key

कब आएगी SSC MTS परीक्षा की आंसर की

एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा

गौरतलब है कि एसएससी एमटीएस 2023 के लिए 18 जनवरी, 2023 से 24 फरवरी, 2023 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इसके बाद 2 चरणों में एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। पहला चरण 2 मई से 19 मई तक और दूसरा चरण 13 जून से 20 जून तक संपन्न कराया गया।

End of Feed