SSC MTS Answer Key 2022-23 OUT: जारी हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की, ssc.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 28, 2023, 07:04 PM IST

SSC MTS Tier 1 Answer Key 2022-23: एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Staff Selection Commission Exam for Multi-Tasking Staff Tier 1 Answer Key 2022-23 जारी कर दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है, इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, एसएससी ने सभी सेट ए, बी, सी और डी के लिए एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा आंसर की 2023 जारी की है।

SSC MTS Answer Key 2023 (OUT)

एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की (image - canva)

एसएससी एमटीएस टियर 1 की परीक्षा मई को आयोजित की गई थी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनके लिए मेमोरी बेस्ड क्वेश्चयन आंसर की जारी हुई है, उम्मीदवारों के लिए आंसर की के साथ-साथ रिस्पाॅन्स शीट भी जारी किया गया है। हालांकि यह आंसर की अस्थाई है, इसके बाद फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी, उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक पर लॉग इन कर सकते हैं। टियर 1 में शामिल होने वाले छात्र इन स्टेप्स से आंसर की चेक करें।

End of Feed