SSC MTS and Havaldar Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एमटीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट के साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
एसएससी एमटीएस का रिजल्ट
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अगस्त 2024 तक का समय मिला था। इस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक हुआ था। इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
SSC MTS Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर SSC MTS and Havaldar Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Result 2024 के लिकं पर क्लिक करना होगा।
- अब के ऑप्शन पर जाएं।
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
SSC MTS 2024: वैकेंसी डिटेल्स
एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9583 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 6144 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा हवलदार के 3439 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में हवलदार पद के लिए लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। SSC की तरफ से फिजिकल टेस्ट के लिए कुछ अहर्ताएं निर्धारित की गई हैं।
