SSC Clerk Division Result 2023: जारी हुआ एसएससी लोअर क्लर्क डिवीज का फाइनल रिजल्ट, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 07:27 PM IST

SSC Lower Clerk Division Result 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लोअर क्लर्क डिवीजन का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC Lower Clerk Division Result 2023: एसएससी के लोअर क्लर्क डिवीजन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने लोअर क्लर्क डिवीजन का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। बता दें एसएससी ने लोअर ग्रेड क्लर्क पेपर-2 का रिजल्ट 22 सितंबर को जारी किया था। वहीं अब पेपर 1 और पेपर 2 के मेरिट के आधार पर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

SSC Lower Clerk Division Result 2023

SSC Lower Clerk Division Result 2023: यहां चेक करें एसएससी लोअर क्लर्क डिवीजन का फाइनल रिजल्ट

SSC Lower Clerk Division Result 2023: यहां करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Lower Clerk Grade Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

SSC Lower Clerk Division Result: इन विभागों में मिलेगी नौकरी

बता दें यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में लोअर ग्रेड क्लर्क की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

End of Feed