SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Paper I Answer Key 2022, ssc.nic.in: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की आंसर की अपलोड कर दी है।
SSC JHT Exam 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग ने अब इस परीक्षा की आंसर की और रिस्पांस शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल / जवाब पर आपत्ति है तो वह आज यानी 6 अक्टूबर 2022 से 9 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक सवाल या जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
How to download SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Exam 2022 (Paper I) Answer Key
- सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर ' Uploading of Tentative Answer Keys along with Candidates’ Response Sheet(s) of Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Examination, 2022 (Paper - I)' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। यहां नीचे दी गई आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी आंसर की चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC JHT Exam 2022: जुलाई में मांगे गए थे आवेदन
जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए 20 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन दो चरणों की परीक्षा में किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
