SSC JE Answer Key 2024 PDF Download Link: एसएससी जेई परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पेपर 2 की आंसर-की (SSC JE Paper 2 Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड (SSC JE Answer Key 2024 PDF) कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेई आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Answer Key 2024
SSC JE Answer Key 2024 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 14 नवंबर की रात 8 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
How to download SSC JE Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेई पेपर 2 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC JE Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
एसएससी जेई आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जेई रिजल्ट नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
