SSC Delhi Police Head Constable Answer key Sarkari Result: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती एग्जाम आंसर की 2022 को जारी कर दिया है। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवार जो दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के लिए कंप्यूटर आधारित एग्जाम 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया था। नीचे आंसर की के डायरेक्ट लिंक को भी देख सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार 2 नवंबर से 7 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए, उम्मीदवार को प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के लिए ₹100/- की फीस का भुगतान करना होगा।
दिल्ली पुलिस एसएससी हेड कांस्टेबल आंसर की 2022: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध दिल्ली पुलिस आंसर की 2022 लिंक में एसएससी हेड कांस्टेबल को क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण दर्ज करके सब्मिट को क्लिक करें।
- आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आंसर की को चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी को अपने पास रखें।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की डायरेक्ट लिंक- SSC Head Constable in Delhi Police Answer Key 2022
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की या रिजल्ट से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आगे की प्रक्रिया के लिए भी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही सूचना दी जाएगी।
