SSC GD 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा जारी, जानें कितनी होगी निगेटिव मार्किंग व क्या है आगे के चरण

SSC GD Result 2025 Kab Aayega: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द ही ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित इस परीक्षा में कितनी होगी निगेटिव मार्किंग? ये जानने के लिए खबर पढ़ें

SSC GD Result 2025 Kab Aayega: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की घोषणाा कर सकता है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि, परिणाम इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें इस परीक्षा में कितनी होगी निगेटिव मार्किंग, व रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे कर सकेंगे चेक?

SSC GD Result 2025 Kab Aayega

एसएससी जीडी रिजल्ट 2025 कब आएगा

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान (GK), भाषा आधारित परीक्षण (अंग्रेजी/हिंदी), गणित और इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन से सवालों के जवाब देने थे।

End of Feed