SSC Constable GD Scorecard 2025: एसएससी कांस्टेबल जीडी स्कोरकार्ड हुआ जारी, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

SSC Constable GD Scorecard Download: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल जीजी परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Constable GD Scorecard Download: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जीडी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कांस्टेबल जीडी की परीक्षा में शामिल हुए थे वह SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगिन सेक्शन में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद ही उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Constable GD Scorecard

एसएससी कांस्टेबल जीडी स्कोरकार्ड हुआ जारी (Photo- Canva)

कब हुई थी SSC Constable GD एग्जाम 2026

SSC Constable GD परीक्षा का आयोजन स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 को किया गया था। इसकी पहली आंसर की 4 मार्च 2025 को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 26 जून 2025 को फाइनल आंसर की जारी की गई। इसके आधार पर पास हुए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया, जिसका आयोजन 20 से 21 मार्च 2025 को किया गया। इसमें शामिल हुए उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है, जिसे वह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed