एजुकेशन

CBSE 10th Maths Paper Analysis: कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर, सेंटर से बाहर आए छात्रों के चेहरे खिले

CBSE Board 10th maths exam 2026 paper analysis: 17 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स की परीक्षा का पेपर कुल 5 सेक्शन में आया था। इसमें बहुविकल्पीय (MCQs), शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन, केस बेस्ड सवाल और लॉन्ग आंसर टाइप क्वेश्चन पूछे गए थे। जानें सीबीएसई मैथ्स का पेपर कैसा रहा?

Image

CBSE 10th Maths Paper Analysis: कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर

CBSE Board 10th maths exam 2026 paper analysis and review in hindi: 17 फरवरी को सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हो गया। परीक्षा के बाद अब छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा के पेपर को छात्रों ने ऑफिशियल सिलेबस के अंदर का बताया है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं मैथ्स की परीक्षा का पेपर कुल 5 सेक्शन में आया था। इसमें बहुविकल्पीय (MCQs), शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन, केस बेस्ड सवाल और लॉन्ग आंसर टाइप क्वेश्चन पूछे गए थे। मैथ्स का पेपर कैसा था आइए विस्तार से जानते हैं।

असम के गुवाहाटी जिले के कहिलीपारा स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में गणित के शिक्षक तन्मय दास ने Times Now Digital को बताया कि बेसिक गणित परीक्षा को आम तौर पर मध्यम कठिनाई स्तर की परीक्षा माना जाता है। 16 फरवरी को आयोजित गणित की परीक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हालांकि प्रश्नपत्र का ढांचा सैंपल के अनुसार ही था, लेकिन बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) काफी लंबे थे। इन शुरुआती प्रश्नों में छात्रों को विश्लेषण में काफी समय लगाना पड़ा। केस स्टडी प्रश्न सरल और स्पष्ट थे। छात्रों ने अगर बार-बार अभ्यास किया था, तो यह सवाल आसानी से सॉल्व किए जा सकते थे। "

CBSE 10th Maths पेपर कैसा रहा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा खत्म होते ही छात्रों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल NCERT Syllabus अंदर के थे। पेपर के लिए तीन घंटे का समय मिला था। छात्रों का कहना है कि पेपर का पहले सेक्शन MCQs बेस्ड सवालों का था। इसमें कोई बोरिंग सवाल नहीं था। सभी रोचक प्रश्न पूछे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेसिक लेवल मैथ्स और आसान कैलकुलेशन वाले सवाल थे। लॉन्ग आंसर वाले सवालों में छात्रों को कोई खास परेशानी नहीं हुई। ऐसे में कह सकते हैं कि सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर सिलेबस के अंदर से ही था।

CBSE date sheet 2026: 17 फरवरी से शुरू हुईं सीबीएसई की परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो गई हैं। सीबीएसई के नियमित छात्रों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में ही आना अनिवार्य है। निजी छात्रों को हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। ट्रांसपेरेंट पाउच में एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल और पानी की पारदर्शी बोतल ही अंदर ले जाने की अनुमति है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article