SSC Constable GD Scorecard Download: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जीडी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कांस्टेबल जीडी की परीक्षा में शामिल हुए थे वह SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। लॉगिन सेक्शन में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद ही उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी SSC Constable GD एग्जाम 2026
SSC Constable GD परीक्षा का आयोजन स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 को किया गया था। इसकी पहली आंसर की 4 मार्च 2025 को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 26 जून 2025 को फाइनल आंसर की जारी की गई। इसके आधार पर पास हुए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया, जिसका आयोजन 20 से 21 मार्च 2025 को किया गया। इसमें शामिल हुए उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है, जिसे वह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Constable GD Scorecard कैसे करें डाउनलोड
1. SSC जीडी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना है।
3. यहां आपको 'SSC Constable GD Scorecard 2026' का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
5. उम्मीदवार इस पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
6. अब, स्क्रीन पर आपका कांस्टेबल जीडी का स्कोरकार्ड आ जाएगा।
7. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
एसएससी कांस्टेबल भर्ती में कितने उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति
बता दें कि परीक्षा का आयोजन कांस्टेबल जीडी पदों के लिए किया गया था। इसमें 53,690 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। जो लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर है।
