SSC GD Constable Result 2026: क्या इसी सप्ताह जारी हो सकता है एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, यहां कर पाएंगे चेक

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित किए जाने की संभावना है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कट-ऑफ और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आयोग लिखित परीक्षा के साथ-साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी अगले चरण के लिए अपनी स्थिति साफ कर सकेंगे।

SSC GD Constable Result 2026

SSC GD Constable Result 2026 (Photo - AI)

परीक्षा के बाद अगला चरण

लिखित परीक्षा में सफल हुए होने वाले उम्मीदवारों सिलेक्शन प्रोसेस के अलगे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होंगे। इसमें सफलता प्राप्त होने के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

End of Feed