SSC GD Constable Result 2025: जारी होने जा रहा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 मार्च को जारी की गई।

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Result 2025

SSC GD Constable Result 2025

SSC GD Constable Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 मार्च को जारी की गई। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

End of Feed