LIVE

इस समय तक जारी होंगे SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम

इस समय तक जारी होंगे SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम
इस समय तक जारी होंगे SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग बहुत जल्द जीडी परिणाम की घोषणा करने वाला है। एक बार यह रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसएससी की ​आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से परिणाम देख सकेंगे, हालांकि तुरंत से इस पेज पर भी रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, SSC GD Result 2022-23 के साथ एसएससी जीडी परिणाम कट ऑफ अंक भी जारी किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2023 Date and Time, Direct Link: Check here

कब हुई थी SSC GD परीक्षा व क्या है अपडेट? SSC GD Result 2022-23 को लेकर लगातार क्रेज बना हुआ है, वैसे एसएससी ने खुद से संकेत नहीं दिए हैं कि एसएससी जीडी रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज से कल में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है, बता दें, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। कर्मचारी चयन आयोग ने 18 फरवरी 2023 को एसएससी जीडी 2022-23 रिस्पॉन्स शीट और आवेदकों के लिए अस्थायी आंसर की जारी की थी।

Happy Holi Wishes in Hindi

MAR 07, 2023 15:08 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live - वेबसाइट कर लें नोट

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुडे़ अपडेट्स के लिए केवल आयोग की वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
MAR 07, 2023 14:41 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live - ऐसे हुई परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स और अंग्रेजी / हिंदी से 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिला था।
MAR 07, 2023 14:07 IST

SSC GD Constable Result Live - कब जारी हुई आंसर-की

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब आयोग जल्द ही फाइनल आंसर-की जारी करेगा।
MAR 07, 2023 13:42 IST

SSC GD Constable Result Live - कब हुई परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। अब आयोग जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी वेबसाइट पर जारी करेगा।
MAR 07, 2023 13:05 IST

SSC GD Constable Result Live - 45 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

जीडी कांस्टेबल के कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।
MAR 07, 2023 12:38 IST

SSC GD Constable Result Live -जल्द आएगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
MAR 07, 2023 12:09 IST

SSC GD Constable Result Live - कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीडी कांस्टेबल रिजल्ट मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां अपडेट मिलेगा
MAR 07, 2023 11:59 IST

एसएससी जीडी परिणाम 2023 रिलीज की तारीख क्या है?

SSC GD Result 2023 Release Date नहीं आई है। एसएससी जीडी परिणाम 2023 रिलीज की तारीख के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि, एसएससी जीडी परिणाम मार्च 2023 में ही जारी​ किया जाएगा।
MAR 07, 2023 11:00 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live Updates - डायरेक्ट लिंक से देखें एसएससी जीडी

SSC GD Result 2023 की घोषणा आज होने की खबर पता चली है, उम्मीदवार इस पेज पर बने रहें। SSC GD Result 2023 Release Date यदि आज की है, तो आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर डायरेक्ट लिंक देख सकेंगे।
MAR 07, 2023 10:38 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live - एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के साथ कट ऑफ

SSC GD रिजल्ट 2023 मार्च 2023 में ही जारी किया जाएगा। एक बार SSC GD Result 2023 जारी होने के बाद श्रेणी-वार SSC GD कट ऑफ 2023 भी जारी किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग के इन अपडेट्स को ssc.nic.in पर से देखा जा सकता है।
MAR 07, 2023 09:53 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live - ssc.nic.in से देखें जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

एसएससी ने अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी थी और अब किसी भी समय SSC GD Result 2023 की घोषणा की जा सकती है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 को इसकी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
MAR 07, 2023 08:51 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live - 40000 लोगों का रिजल्ट इस समय तक होगा जारी

इस साल, लाखों उम्मीदवार, एक रिपोर्ट के अनुसार, 45284 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और अब एसएससी जीडी परिणाम 2023 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। SSC GD Constable Result 2023 ssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे, लेकिन उम्मीदवार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी बने रहें।
MAR 07, 2023 08:21 IST

SSC GD Constable Result 2023 Live - ssc.nic.in पर देखें जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

SSC GD Result 2023 GD Constable Result की घोषणा बहुत जल्द की जाने वाली है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ssc.nic.in से देख व डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी जीडी परिणाम 2023 की घोषणा बहुत जल्द की जाने वाली है।
MAR 06, 2023 20:44 IST

SSC GD Constable Result Live - कब आएगी फाइनल आंसर-की

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब आयोग जल्द ही फाइनल आंसर-की जारी करेगा।
MAR 06, 2023 20:19 IST

SSC GD Constable Result Live - पीईटी की डेट जल्द

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। फिजिकल टेस्ट की तारीख रिजल्ट जारी करने के बाद घोषित की जाएगी।
MAR 06, 2023 19:44 IST

SSC GD Constable Result Live - इन विभागों में होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में भर्ती होगी।
MAR 06, 2023 19:06 IST

SSC GD Constable Result Live - रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थत होना होगा। फिजिकल टेस्ट यानी पीईटी या पीएसटी की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।
MAR 06, 2023 18:37 IST

SSC GD Constable Result Live - इसके बाद आएगा रिजल्ट

एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2023 पर प्राप्त आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मार्च में जारी किए जा सकते हैं।
MAR 06, 2023 18:07 IST

SSC GD Constable Result Live - इस आधार पर होगा चयन

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन सीबीटी, पीईटी, पीएसटी और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है।
MAR 06, 2023 17:31 IST

SSC GD Constable Result Live - कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के जरिए कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।