SSC GD Constable 2024 Scorecard OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 27 फरवरी 2025 को जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in या खबर में दिए लिंक से SSC GD Constable Score Card 2024 देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2024 स्कोरकार्ड जारी
(SSC GD Constable Exam News) जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें पता होगा कि आयोग ने 13 दिसंबर 2024 को SSC GD Constable Exam 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था, लेकिन स्कोरकार्ड आज 27 फरवरी को जारी किया है।
SSC GD Constable Exam 2024 में सफल उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड (पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग इन करना होगा, फिर आप एसएससी की पुरानी वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर से SSC GD Constable Result 2024 Scorecard Check व डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोर कार्ड 2024
SSC GD Constable Result 2024 Scorecard How to Check
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलों
- ssc.gov.in/home पर जाएं।
- होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें
- अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2024: Uploading of Final Marks.
- ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, जो कि पीडीएफ फॉर्म में होगा।
ये रहा डायरेक्ट लिंक - SSC GD Constable Score Card 2024
स्कोर कार्ड देखने की सुविधा आज 27 फरवरी 2025 (शाम 06:00 बजे) से 13 मार्च 2025 (शाम 06:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।
