SSC GD Constable Admit Card 2025 (एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025): एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC GD Constable Admit Card 2025
SSC GD Constable Exam 2025 Date: फरवरी में होगी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
How to download SSC GD Constable Admit Card 2025
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Exam 2025 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा
इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
