SSC GD Constable 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी, जारी हुआ नोटिस

SSC GD Constable Exam 2026 Date OUT: एसएससी ने अपनी आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर नोटिस जारी कर बता दिया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी। फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार यहां से चेक करें

SSC GD Constable Exam 2026 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 11 अप्रैल को BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF और असम राइफल्स में कांस्टेबल GD भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि बता दी है। इन अपडेट्स को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर अपलोड किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, (एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब होगी) यह परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। SSC GD Constable Exam 2026 Notice को बिना क्रेडेंशियल के देखा जा सकता है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा तिथि देखें

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब है?

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब है? (Image - ssc.gov.in/)

उम्मीदवारों को आज 11 अप्रैल 2026 को 15:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 को 17:00 बजे तक, अपने SSC खाते के माध्यम से 'सप्ताहों के लिए अपनी प्राथमिकता' (preference for weeks) जमा करनी होगी।

End of Feed