SSC Delhi Police Head Constable Result 2025 घोषित, 4288 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

Delhi Police Head Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने 5 जून 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। कुल 4288 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं।

SSC Delhi Police Head Constable (Ministerial) Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 जून 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की है। रिजल्ट पीडीएफ में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल प्रदर्शन किया है।

SSC Delhi Police Head Constable Result 2026

यह परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) में शामिल हो सकेंगे। आयोग जल्द ही इन चरणों की तिथियां और विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।

End of Feed