SSC Delhi Police Constable 2025: दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

SSC Delhi Police Constable 2025: SSC ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 को लेकर नया अपडेट दिया है। आयोग ने अब उन छात्रों के नंबर और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है जिन्होंने ये परीक्षा दी थी।

SSC Delhi Police Constable 2025-26: SSC ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025-26 को लेकर नया अपडेट दिया है। आयोग ने अब उन छात्रों के नंबर और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है जिन्होंने ये परीक्षा दी थी। इससे पहले 19 जून 2026 को रिजल्ट आ चुका था। अब आप SSC की साइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट भी देख सकते हैं। ये भर्ती दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के 7,201 पदों के लिए है। CBT एग्जाम 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक हुआ था। अब मार्क्स आने के बाद स्टूडेंट्स अपना परफॉर्मेंस अच्छे से चेक कर पाएंगे।

SSC Delhi Police Constable 2025 Answer Key

(Image - ssc.gov.in/)

स्कोरकार्ड और आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Login/Register पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • Result/Scorecard वाले सेक्शन में दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल का लिंक खोलें, वहां से आप स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट PDF और फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed