एजुकेशन

NEET UG 2026: बढ़ गई फीस रिफंड बैंक डिटेल भरने की आखिरी तारीख, जानें क्या है अपडेट

NEET UG 2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है। फीस वापस पाने के लिए बैंक डिटेल भरने की आखिरी तारीख अब 14 जुलाई 2026, रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है।

Image

NEET UG 2026

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET UG 2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है। फीस वापस पाने के लिए बैंक डिटेल भरने की आखिरी तारीख अब 14 जुलाई 2026, रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है। 3 मई को हुई NEET UG की परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने फीस भरी थी, उन्हें ये रिफंड मिलना है। एजेंसी के मुताबिक अभी तक सभी स्टूडेंट्स ने अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कंंफर्म नहीं की है। अब तक सिर्फ करीब 10.28 लाख छात्रों ने ही डिटेल अपडेट की है और उनका रिफंड प्रोसेस शुरू हो गया है। बाकी बचे छात्रों के लिए NTA ने मौका बढ़ाया है।

बैंक डिटेल ऐसे अपडेट करें

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट या neet.nta.nic.in/fee-refund-verification-link/ पर जाएं
  • फीस रिफंड वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
  • OTP डालकर 2-स्टेप वेरिफिकेशन पूरा करें

लॉगिन के बाद अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर, बैंक का नाम और IFSC कोड चेक करें, अगर गलती है तो सही करें। कुछ केस में कैंसिल चेक या पासबुक के पहले पेज की फोटो भी अपलोड करनी होगी। सब ठीक करके फॉर्म सबमिट कर दें और उसका स्क्रीनशॉट रख लें

फीस क्यों वापस हो रही है?

3 मई 2026 को NEET UG का पेपर हुआ था। लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA ने वो परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा एग्जाम कराया गया। उस समय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। 3 मई वाली परीक्षा की फीस सभी को वापस की जाएगी। NEET UG से MBBS, BDS और AYUSH जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन होता है। इसलिए जिन छात्रों ने अभी तक बैंक डिटेल नहीं भरी है वो 14 जुलाई से पहले अपना काम निपटा लें, वरना रिफंड में देरी हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article