SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023: इस दिन जारी होंगे दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई के लिए नोटिफिकेशन, एसएससी ने की पुष्टि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 09:32 PM IST

SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023: हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि, प्रशासनिक कारणों से दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023: दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी (SSC Delhi Police Notification) किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समयानुसार अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस बात की जानकारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023

SSC Delhi Police, CAPF SI Notification 2023: इस दिन जारी होंगे दिल्ली पुलिस के लिए नोटिफिकेशन

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि, प्रशासनिक कारणों से अब दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर व सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए नोटिफिकेशन 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। यहां आप आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

End of Feed