SSC Delhi Police & CAPF SI Answer Key 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के एसआई की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC Delhi Police SI Answer Key) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (SSC CRPF SI Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर 2023 का समय दिया गया है।
SSC Delhi Police & CRPF SI Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ एसआई आंसर की
बता दें इस बार दिल्ली पुलिस और सीएपएफ के सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police, CAPF SI Answer Key 2023 Download
- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC Delhi Police & CAPF SI Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
