SSC CPO Notification 2024: फरवरी में इस दिन जारी होगा एसएससी सीपीओ नोटिफिकेशन, जानें कब होगी परीक्षा

SSC CPO Notification 2024, SSC Delhi Police CAPF SI Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीपीओ एग्जाम का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

SSC CPO Notification 2024, SSC Delhi Police CAPF SI Notification 2024: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 15 फरवरी (SSC CPO Notification 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 14 मार्च 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

SSC CPO Notification 2024

SSC CPO Notification 2024

SSC CPO Tier I Exam 2024 Date: मई में होगी परीक्षा

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीपीओ पेपर 1 का आयोजन 9 मई, 10 मई और 13 मई को किया जाएगा।

End of Feed