SSC CPO Answer Key 2025 Released: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 की जारी कर दी है। आयोग ने अभी टेंटेटिव आंसर-की जारी की है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in या खबर में दिए लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी ने जारी की सीपीओ परीक्षा की आंसर की
आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2025 के बीच कराया था।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2861 पदों को भरा जाना है। अगर आपभी आगे कभी इस तरह के पद पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो जान लें कि उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के लिए अप्लाई करने वाले पुरुष उम्मीदवारों के पास फिजिकल टेस्ट के दिन एक वैलिड LMV ड्राइविंग लाइसेंस (मोटरसाइकिल और कार) भी होना चाहिए।
SSC CPO Answer Key 2025 How to Check
- आंसर की जारी होने का नोटिस ऐसे देखें
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
- 'Notice Board' के नीचे देखें
- 'Sub Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2025 (Paper-I): Uploading of Tentative Answer Keys along with Question Paper(s) cum Response Sheet(s) – regarding' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, ये रहा लिंक -SSC CPO Answer Key 2025 Link
परीक्षा का मोड Online था, जिसमें Multiple Choice Questions पूछे गए थे।
