SSC CHSL 2022 Final Vacancy: एसएससी सीएचएसएल के 3425 पदों पर भर्ती, यहां देखें कब जारी होंगे टियर 2 के परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 09:01 AM IST

SSC CHSL 2022 Final Vacancy: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीएचएसएल 2022 वैकेंसी की डिटेल्स का पीडीएफ जारी कर दिया है। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के 3000 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL 2022 Final Vacancy: एसएससी सीएचएसएल 2023 टियर 1 की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बीते दिनों कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल टियर 1 (CHSL Tier 1) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। साथ ही अभ्यर्थियों कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल 2022 टियर 1 की वैकेंसी डिटेल्स भी मुहैया करवा दी गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क/सचिवालय सहायक/डाक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य होते हैं।

SSC CHSL Vacancy 2023

SSC CHSL Vacancy 2023: यहां डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल वैकेंसी डिटेल्स

बता दें एसएससी सीएचएसएल 2022 टियर 1 की परीक्षा 09 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहां रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया था। जबकि टियर 2 की परीक्षा 26 जून को निर्धारित थी। फाइनल रिजल्ट से पहले विकल्प सह प्राथमिकता (Option Cum Prefrence) सबमिट कारने का निर्देश दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3425 पदों पर भर्ती की जाएगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप वैकेंसी की डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed