SSC CHSL Tier II Result 2022, SSC CHSL Tier II Result 2022 Expected Date, ssc.nic.in: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 2 एग्जाम का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 का रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी होगा।
SSC CHSL Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा?
आयोग द्वारा सीएचएसएल की टियर-1 परीक्षा 24 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त को जारी किया गया था। जिसके बाद एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 18 सितंबर को टियर-2 परीक्षा आयोजित की गई थी।
SSC CHSL Tier II Exam 2022: इतने अंक प्राप्त करना जरूरी
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 में डिस्क्रिप्टिव पेपर था। यह परीक्षा 100 अंको की थी और इसे क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर देगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
How to download SSC CHSL Tier II Exam 2022 Result: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
- आप एसएससी सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CHSL Vacancy 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क /जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट और पोस्टल असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों से 1 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की टियर-2 रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
