SSC CHSL Notification 2024: इस तारीख को जारी होगा एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन, जून में होगी टियर 1 परीक्षा

SSC CHSL Notification 2024: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL Notification 2024, SSC CHSL Tier I Exam 2024 Date: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम (SSC CHSL Exam 2024) का नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 1 मई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

SSC CHSL Notification 2024

SSC CHSL Notification 2024

SSC CHSL Exam 2024: कब होगी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट सहित हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। एसएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, टियर 1 एग्जाम का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा।

End of Feed