एजुकेशन

SSC CHSL 2026: एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट के लिए 17 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

SSC CHSL 2026 Skill Test/ Typing Test: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 17 अप्रैल, 2026 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) स्किल और टाइपिंग टेस्ट के लिए ssc.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा।

Image

SSC CHSL 2026

SSC CHSL 2026 Skill Test/Typing Test: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 17 अप्रैल, 2026 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) कौशल और टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वालान क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इससे पहले, यह 10 अप्रैल, 2026 के लिए निर्धारित थी। लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण अधिकारियों को इसे रद्द करना पड़ा था।

SSC CHSL Admit Card 2026 Download

एक बार जारी होने के बाद हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

SSC CHSL 2026

SSC CHSL 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड की लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के उपयोग के लिए सहेजकर रखें।

एग्जाम रिशेड्यूल का नोटिस यहां से देखें: Exam Reschedule Notice

कौशल और टाइपिंग टेस्ट की जानकारी

  • भाग A – DEO / DEO ग्रेड 'A'
  • कितनी स्पीड चाहिए: 8,000 की-डिप्रेशन/घंटा
  • अवधि: 15 मिनट
Read Also: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने में जहाज को कितना समय लगता है? कितनी है दूरी

भाग B – LDC / JSA

  • माध्यम: हिंदी या अंग्रेजी (आवेदन पत्र में चुना गया; अंतिम, कोई बदलाव की अनुमति नहीं)
  • अंग्रेजी गति: 35 WPM (~10,500 की-डिप्रेशन/घंटा)
  • हिंदी गति: 30 WPM (~9,000 की-डिप्रेशन/घंटा)
  • अवधि: 10 मिनट

जो उम्मीदवार कौशल और टाइपिंग टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लेंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। SSC CHSL का आयोजन, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में क्लर्क और डेटा एंट्री पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article