SSC CGL Tier 2 Exam Date: जारी हो गई एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तिथियां, यहां से करें नोट

SSC CGL Tier 2 Exam Date OUT: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। अगर आपने भी हाल ही जारी टियर 1 रिजल्ट में सफलता हासिल की है, तो आप इस टियर 2 शेड्यूल को ssc.gov.in पर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Exam Date Announced: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के टियर 2 की तारीखें जारी कर दी हैं। अगर आपने भी हाल ही में जारी टियर 1 परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है, तो खबर में दिए एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने इस शेड्यूल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर बीती शाम जारी किया है।

SSC CGL Tier 2 Exam Date out

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा

शेड्यूल के अनुसार, टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने टियर 1 परीक्षा पास की है, केवल वे ही टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

End of Feed