SSC CGL Tier 1 Result Scorecard: अब इस दिन जारी होगा स्कोरकार्ड, देखें आधिकारिक नोटिस

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 23, 2023, 08:18 AM IST

SSC CGL Tier 1 Result Date 2022: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड को जारी करने की डेट में बदलाव किया गया है। अब इसे फरवरी महीने के अंतिम दिनों में जारी किया जाना है।

SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी संयुक्त स्नातक स्तर 2022 स्कोर और अंतिम आंसर की अब 27 फरवरी, 2023 को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से स्कोरकार्ड और आंसर की को डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2022-23 को 9 फरवरी, 2023 को जारी हुआ था और परिणाम नोटिस के अनुसार यह उल्लेख किया गया था कि स्कोरकार्ड और अंतिम आंसर की 22 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी लेकिन अब इस डेट में बदलाव हो चुका है।

SSC CGL Tier 1 2022 Result Scorecard and Final Answer Key new date

SSC CGL टियर 1 2022 रिजल्ट

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I), 2022 का परिणाम 09 फरवरी 2023 को घोषित कर दिया है और टियर- I परीक्षा के परिणाम राइट-अप के अनुसार, अंक और अंतिम आंसर की 22.02.2023 से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने थे।सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीजीएलई, 2022 (टियर- I) के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को अब 27 फरवरी 2023 से 13 मार्च 2023 तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए फिर से निर्धारित किया गया है।'

End of Feed