SSC CGL Tier 1 Result 2025 Kab Aayega: कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Staff Selection Commission Combined Graduate Level Examination) टियर 1 परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है। बता दें, टियर 2 परीक्षा का आयोजन जनवरी/ फरवरी 2026 में करवाया जाना है?, ऐसे में टियर 1 रिजल्ट को इधर कभी भी जारी किया जा सकता है।
एसएससी सीएलएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा
परीक्षा संपन्न होने के बाद एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है। इस पर सभी प्रश्नपत्रों को मिलाकर 1000 से अधिक ऑब्जेक्शन दर्ज किए गए। बता दें, आंसर की आने और ऑब्जेक्शन करने के बाद रिजल्ट आने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
कब हुई थी परीक्षा, SSC CGL Tier 1 Exam Date
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 12 से 26 सितंबर तक कुल 45 शिफ्ट में करवाया गया था।
एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 कब होगा जारी? SSC CGL Tier 1 Result 2025 Expected Date
आपत्तियों के निराकरण के बाद ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। हालांकि आयोग ने कोई तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन SSC CGL Tier 1 Result 2025 Expected Date नवंबर में ही कोई हो सकती है।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 Pdf Download
एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC CGL Tier 1 Result 2025 Pdf Download करने के लिए एसएससी की आधिकारक साइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज imesnowhindi.com/education पर भी चेक कर सकेंगे।
