SSC CGL Tier 1 Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) रिजल्ट 2024 की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इन रिजल्ट को लगभग तैयार कर लिया गया है, एक बार SSC CGL Tier 1 Result 2024 Release होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर से इसे देख व डाउनलोड कर सकेंगे, एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट पर अब तक क्या क्या आए हैं अपडेट और क्या है SSC CGL Tier 1 Result 2024 News
एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2024 (image - canva)
SSC CGL Tier 1 Result 2024: क्वालिफाइंग मार्क्स
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 30 प्रतिशत, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 प्रतिशत और एससी/ एसटी के लिए 20 प्रतिशत तय किया गया है।
SSC CGL Tier 1 Result 2024
SSC CGL टियर 1 परीक्षा परिणाम तिथि पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसी माह इन रिजल्ट को जारी किए जाने की संभावना है।
SSC CGL Tier 1 Result 2024 Link
एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद जल्द से जल्द timesnowhindi.com/education पर भी लिंक को शेयर किया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार इन रिजल्ट को ट्रैक रही है।
जो अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएंगे केवल वे ही चरण 2 में भाग ले सकेंगे। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
SSC CGL Tier 1 Result 2024 How to Check
- ssc.gov.in पर जाकर Result टैब में जाएं।
- SSC CGL Tier 1 Result 2024 Link पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडिंशियल दर्ज करें, सबमिट करें।
- SSC CGL Tier 1 Result 2024 Pdf Download करें।
SSC CGL टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह भर्ती अभियान केंद्र सरकार के तहत ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 17727 पदों को भरेगा।
