SSC CGL Tier 1 Exam Syllabus, Pattern: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर I परीक्षा 30 सितंबर से आयोजित होने जा रही है। जारी शेड्यूल के मुताबिक एग्जाम 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 12 हजार 256 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां कुल 29 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। आयोग ने हाल ही में परीक्षा के नए पैटर्न से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए थे। ऐसे में यहां हम आपके लिए एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का पूरा सिलेबस व शेड्यूल लेकर आए हैं।
SSC CGL Tier 1 Exam Syllabus, Pattern: यहां देखें एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न और सिलेबस
SSC CGL Tier 1 Exam Pattern: एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न
एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां कुल 200 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे यानी 60 मिनट होगी। साथ ही यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.50 मार्क्स काटे जाएंगे।
SSC CGL Tier 1 Syllabus: एसएससी सीजीएल टियर 1 सिलेबस
एसएससी सीजीएल टियर 1 सिलेबस की बात करें तो जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (General Intelligence & Reasoning) के 50 मार्क्स के 25 सवाल, जनरल अवेयरनेस (General Awareness) 50 मार्क्स के 25 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) से 50 मार्क्स के 25 सवाल और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन (English Comprehension) से 50 मार्क्स के 25 क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
SSC CGL Tier 2 Exam Pattern: टियर 1 के बाद टियर 2
टियर-1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 एग्जाम के लिए पात्र माने जाते हैं। यहां इसमें गणित और रीजनिंग का एक सेक्शन, अंग्रेजी और जनरल अवेयरनेस का दूसरा सेक्शन होगा। कंप्यूटर नॉलेज और डेटा एंट्री टेस्ट अनिवार्य होता है। कंप्यूटर और टाइपिंग में न्यूनतम अंक पाना जरूरी है, हालांकि इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते।
एसएससी सीजीएल टियर 1 और टियर 2 एग्जाम पैटर्न व सिलेबसे से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
