एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने प्रश्नों के जवाबों का मिलान कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इस साल एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 के बीच देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरी होने के बाद अब आयोग ने उम्मीदवारों को उनके संभावित अंकों का अंदाजा लगाने का मौका दिया है।
एसएससी ने जारी की सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर की (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
आंसर की देखने के दौरान अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग की ओर से दिया गया कोई जवाब गलत है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए 7 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
उम्मीदवारों को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए ही अपनी आपत्ति भेजनी होगी। इसके लिए लॉगिन करके संबंधित सवाल का चयन करना होगा और अपने दावे के समर्थन में जरूरी जानकारी और प्रमाण जमा करने होंगे। आपत्ति दर्ज करने से पहले आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश जरूर पढ़ लें।
SSC CGL Answer Key 2026 कैसे चेक करें
1. सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Answer Key सेक्शन खोलें।
3. SSC CGL Tier-1 Answer Key 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
4. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
5. सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. इसे डाउनलोड करके अपने जवाबों से मिलान कर लें।
नवंबर में आ सकता है टियर-1 का रिजल्ट
आयोग की ओर से सीजीएल टियर-1 का परिणाम नवंबर 2026 में जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण यानी टियर-2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जानी है। उम्मीदवारों को रिजल्ट और आगे की परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
