SSC CGL Tier 1 Exam 2023: सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब से कब तक परीक्षा व कब आएंगे रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2023, 10:54 AM IST

SSC CGL Tier 1 Exam 2023 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर - I), 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Staff Selection Commission - Combined Graduate Level Examination Tier 1 Admit Card जारी कर दिया गया है, लेकिन यह प्रवेश पत्र आधिकारिक मुख्य साइट पर नहीं बल्कि क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। बता दें, तीन दिन बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, उम्मीदवार यहां से डाउनलोड लिंक देख सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Exam 2023

सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (image - canva)

एसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा कब से कब तक है? कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

End of Feed